घास काटने गयी महिला की गला रेत हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भरगामा(अररिया) : भरगामा थाना क्षेत्र के रामपुरआदि पंचायत के वार्ड 10 स्थित सुकेला निवासी योगेंद्र मेहता की 55 वर्षीया पत्नी प्रेम लता देवी की घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर गुरुवार को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. वह धान की खेत में घास काटने गयी थी.

विज्ञापन

भरगामा(अररिया) : भरगामा थाना क्षेत्र के रामपुरआदि पंचायत के वार्ड 10 स्थित सुकेला निवासी योगेंद्र मेहता की 55 वर्षीया पत्नी प्रेम लता देवी की घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर गुरुवार को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. वह धान की खेत में घास काटने गयी थी.

विज्ञापन

सूचना पर डीएसपी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष उमेश कुमार मौके पर पहुंचे व परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग को लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया.

घटना के संबंध में मृतका के पति योगेंद्र मेहता ने बताया कि सुबह में ��र से पेट्रोल पंप स्थित अपनी पान दुकान खोलने चला गया था. हर दिन की तरह प्रेम लता भी मवेशी के लिए घास काटने के लिए अकेले निकली थी.

काटे हुए घास को पुत्र गौरव मेहता जब लाने के लिए गया, तो वह खेत में नहीं मिली. खोजबीन के दौरान घर से कारीब 100 मीटर दूर उसका शव मिला. शव के पास ही घास काटने वाला कचिया व रस्सी पड़ा था.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया. डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के उद्भेदन में जुटी है. हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. देर रात डॉग स्क्वायड की टीम ने भी पहुंच कर जांच की.

posted by ashish jha

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन