छापेमारी कर तीन लाेगों को किया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जोकीहाट पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार की देर रात अलग-अलग मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया. पुअनि शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक मेंटेनेंस वारंटी असरफ पिता दबीर, घर करबोला, भेभड़ा है. दूसरा मुजफ्फर पिता तसलीम, ग्राम धनपुरा व तीसरा प्रकाश झा पिता कृषण मोहन झा, दोनों घर नगर पंचायत जोकीहाट निवासी है. गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर नीतेश सिंह व नुसरत परवीन शामिल थे.
घूरना पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
नरपतगंज. घूरना थाना क्षेत्र के बबुआन पंचायत स्थित डूमरबन्ना वार्ड संख्या चार से घूरना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया. बबुआन पंचायत के डुमरबन्ना वार्ड संख्या चार निवासी नूनू लाल पासवान के पुत्र सुबोध कुमार पासवान पूर्व कांड का आरोपित था. उस पर न्यायालय से वारंट निर्गत था, जिसे घूरना पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर घूरना थाना लाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन