पांच अप्रैल को होगा दवा व्यवसायी संगठन का चुनाव

Updated:
विज्ञापन

दवा व्यवसायियों ने बैठक में लिये कई निर्णय

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन रजिस्टर्ड के आगामी त्रिवार्षिक सत्र 2026-29 के लिए आगामी 05 अप्रैल 2026 को होने वाले संगठनात्मक चुनाव के विभिन्न चरणों के कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. इसे लेकर संघ के कोर कमेटी की एक बैठक स्थानीय सुनील सर्जिकलस एजेंसीज में संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. संघ के संरक्षक व चुनाव संचालन समिति के मुख्य मार्गदर्शक विनोद सरावगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चुनाव पूर्व घोषित अधिसूचना के अनुसार आगामी 05 अप्रैल को केसरी टोला के समीप स्थित श्री सिद्ध सागर भवन में संपन्न होगा. वहीं चुनाव व नामांकन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं आरबी लेन स्थित अंकुर डिस्ट्रीब्यूटर में प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 2:00 तक कार्यरत रहेगा. जहां चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबड़ीवाला, सहायक चुनाव पदाधिकारी मो जासीम, अजीत कुमार झा उपस्थित रहेंगे. इस चुनाव के लिए मतदाता सूची आम सदस्यों के अवलोकनार्थ व आपत्ति के लिए वहां प्रदर्शित होगा. नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 14 मार्च से 16 मार्च तक होगी. जब कि नामांकन पत्र की जांच व संवीक्षा 17 मार्च तक होगी. नामांकन वापस लेने की समय सीमा 18 अप्रैल से 19 मार्च निर्धारित है. प्रत्याशियों की अंतिम सूची की घोषणा 20 अप्रैल को होगी. आम सहमति नहीं होने की स्थिति में मतदान पूर्व निर्धारित तिथि 05 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे से सायंकाल 5:00 बजे तक होगा. इससे पूर्व 9:00 प्रात: से 10:30 बजे तक आमसभा होगी. मतगणना भी मतदान के तुरंत बाद शुरू हो जायेगा व इसके पश्चात विजयी प्रत्याशियों के नाम की आधिकारिक घोषणा मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से कोर कमेटी के सदस्य सचिव मनोज कुमार भारती, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, संगठन सचिव कुंदन कुमार, प्रशासनिक सचिव राकेश रौशन, संयुक्त सचिव मुकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, शाखा समन्वयक गणेश यादव, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मो जुबेर आलम, रूपेश कुमार, रवि कुमार, चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबड़ीवाला, कार्यक्रम प्रभारी घनश्याम जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन