नशे से दूर रहकर अध्यात्म से जुड़ें युवा
Author Praphull bharti
Updated:
विज्ञापन
नगर भ्रमण के दौरान उर्मिला बहन व अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से आये रजनीश तिवारी ने भगवान शिव के अवतरण व उनकी महिमा पर डाला प्रकाश
विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली भव्य झांकी
जोगबनी. जोगबनी के खजुरबाड़ी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने 90वीं महाशिवरात्रि उत्सव के अवसर पर एक भव्य झांकी के साथ शांति यात्रा निकाली. झांकी खजुरबाड़ी से निकल पूरे शहर का भ्रमण कर वापस खजुरबाड़ी स्थित ईश्वरीय विश्वविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. इस दौरान सभी लोग अपनी हाथों में तख्तियां लिये हुए थे. इसमें नशा मुक्ति समेत विभिन्न संदेश लिखे हुए थे. इस झांकी का आयोजन जिला संचालिका राजयोगिनी उर्मिला बहन, स्थानीय संचालिका सिमरन बहन व नितेश भाई ने किया. नगर भ्रमण के दौरान उर्मिला बहन व अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से आये रजनीश तिवारी ने भगवान शिव के अवतरण व उनकी महिमा पर प्रकाश डाला. वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ जोगबनी नगर परिषद अध्यक्ष रानी देवी ने किया. उन्होंने खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने व अध्यात्म से जुड़ने को कहा. मौके पर पप्पू भाई, संजय भाई, देवनारायण भाई, लवली बहन, रोशन पंडित, संजय भाई, रामप्रसाद भाई, विशेश्वर जी सहित सैकड़ों भाई-बहन मौजूद थे.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन