आग से सात घर जले, 10 लाख की क्षति

Updated:
विज्ञापन

पीड़ितों ने की मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के सौरगांव पंचायत के वार्ड संख्या 03 में शुक्रवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते सात घरों को दिया. रसोइ घर में रखा गैस सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि अफरा-तफरी मच गयी. घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, कागजात, फर्नीचर के साथ मकान बनाने को लेकर रखा पांच लाख रुपये भी आग की भेंट चढ़ गया. अगलगी की सूचना दमकल विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल सोनामनी गोदाम से घटनास्थल पर पहुंचकर व ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आगलगी में एक गाय, दो खस्सी, घर में रखे सोना चांदी का गहना के साथ अगलगी पीड़ित परिवार में शामिल शिलानंद सरदार का नकदी तीन लाख तो प्रियंका देवी पति हरिनारायण सरदार का दो लाख रुपये जलने की बात पीड़ित परिजनों ने बतायी. अगलगी पीड़ित परिवार में शामिल शिलानंद सरदार पिता स्व कदमलाल सरदार, प्रियंका देवी पति हरिनारायण सरदार, शोभानंद सरदार पिता लखीचंद सरदार, मंगली देवी पति लखीचंद सरदार, दिलीप खां पिता भतालू खां, रामू खां पिता काले खां व धर्मेंद्र खां पिता दिलीप खां बताया जा रहा है. वहीं अगलगी की सूचना सीओ आलोक कुमार को दे दी गई है. वहीं अगलगी की सूचना पर मुखिया चन्द्रानंद मंडल, पूर्व मुखिया मनोज सिंह आनंद घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन