झील में तब्दील हुआ सदर रोड, व्यवसाय हो रहा प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झील में तब्दील हुआ सदर रोड, व्यवसाय हो रहा प्रभावित

विज्ञापन

अररिया: फारबिसगंज शहर में ड्रेनेज सिस्टम व शहर के मुख्य सड़क सदर रोड के जर्जर होने के कारण शहर का मुख्य बाजार सदर रोड में स्टेशन चौक से पोस्ट ऑफिस चौक तक नाला के गंदे पानी के जल जमाव के कारण सड़के गंदे पानी के झील में तब्दील हो गयी है. मुख्य बाजार के सड़क पर कीचड़ युक्त जल जमाव रहने के कारण लोग खरीदारी करने के लिए दुकानों पर जाने से कतराते है जिससे सदर रोड में स्थित दुकानदारों के दुकानदारी पर असर पड़ रहा है.

विज्ञापन

कई दुकानदारों ने कहा कि नप प्रशासन की उदासीनता के कारण शहर में विगत कई दिनों से सड़क पर गंदे नाला के पानी का जल जमाव है.बारिश होने पर पानी अधिक होने से और अधिक परेशानी बढ़ जाती है. लॉकडाउन के बाद खुले बाजार में वैसे भी मंदी है. उस पर जो भी दुकानदारी होना है कीचड़ युक्त गंदे नाले का जल जमाव होने के कारण ग्राहक नहीं आते हैं. जिससे उनलोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन