रामनवमी रथ यात्रा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी रथ यात्रा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

हजारों श्रद्धालु इस रथयात्रा में लेंगे भाग

विज्ञापन

-17- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज के ऐतिहासिक श्री रामनवमी रथ यात्रा 05 अप्रैल को नगर भ्रमण के लिए निकलेगी. यात्रा को लेकर गुरुवार को धर्मशाला चौक स्थित परिसर में विधि सम्मत संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. साथ ही सहायता राशि के लिए राशिद का अनावरण किया गया. आयोजन कर्ताओं ने बताया की रथ यात्रा की भव्यता बढ़ाने के लिए व सफल बनाने को लेकर समस्त सनातनियों की हिस्सेदारी अहम रहेगी. बताया कि क्षेत्र के समस्त राम भक्त इस यात्रा में भाग लेंगे व एकजुट होकर श्री रामनवमी रथ यात्रा बैनर के साथ रहेंगे. जिसको लेकर तैयारी पूरे जोर-जोर से चल रही है. मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, पूर्व मुख्य पार्षद अनुप जायसवाल, राजद नेता डॉ क्रांति कुंवर, मुखिया प्रदीप देव, भाजपा नगर अध्यक्ष मिंटू उर्फ वीरेंद्र प्रसाद, मनोज झा, लक्ष्मी रंजन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, प्रताप नारायण मंडल,संजय कुमार, ललित विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन