राधा-कृष्ण प्रतिमा को कराया नगर भ्रमण

जयकारे से माहौल हुआ भक्तिमय
भरगामा. प्रखंड मुख्यालय स्थित दरबार टोला ठाकुरबाड़ी में राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया. नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. ढोल-नगाड़ों, शंखनाद व जय श्री राधे-कृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया. प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कराया गया. श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर प्रतिमा का स्वागत किया. महिलाओं व युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली. नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पूजा-अर्चना कर लोगों ने क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. जो रविवार को विधि-विधान के साथ संपन्न होगा. अनुष्ठान के दौरान पूजा-पाठ, हवन, भजन-कीर्तन व प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










