विस चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
विस चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

पुलिस कर्मियों ने जताया अभार

विज्ञापन

अररिया. रविवार को परमान सभागार में एसपी अंजनी कुमार ने विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने में उत्कृष्ट कार्य करने पर एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्ष,अंचल निरीक्षक समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. सभी थानाध्यक्ष ने विस चुनाव के दौरान निष्ठा, समर्पण व त्वरित कार्रवाई के साथ विधि-व्यवस्था को मजबूती प्रदान की. जिसके लिए उन्हें एसपी अंजनी कुमार ने सम्मानित किया है. चुनाव के दौरान हीं कई पर्व-त्योहार जैसै दुर्गा पूजा, दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार में क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखा. पुलिस अधीक्षक ने नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला, एससी/एसटी थानाध्यक्ष पुजा कुमारी, भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव आजाद, नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार, सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार, कुआड़ी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, डीआईयू शाखा प्रभारी मनोज कुमार, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार, सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष चंदन कुमार, फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, बैरगाछी थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता, महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, अररिया अंचल निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, फारबिसगंज अंचल निरीक्षक महादेव कामत, रानीगंज अंचल निरीक्षक सतीश सिंह, फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन, यातायात थानाध्यक्ष प्रेमचंद कुमार, घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित बौंसी थानाध्यक्ष, बरदाहा थानाध्यक्ष, बथनाहा थानाध्यक्ष, बसमतिया थानाध्यक्ष, आरएस थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पुलिस कर्मी व थानाध्यक्ष को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया है. एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि अररिया जिलांतर्गत बिहार विधानसभा चुनाव सभी थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मी के सहयोग से स्वच्छ,निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन