कभी थे इसी स्कूल के छात्र, अब मुख्य अतिथि बन पहुंचे थानाध्यक्ष : केवी अररिया में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह

Updated:
विज्ञापन

बच्चों को सम्मानित करते प्राचार्य व‌ अररिया आर एस थाना अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में छात्र परिषद अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष अंकुर कुमार ने छात्रों को अनुशासन का महत्व समझाया।

विज्ञापन

अररिया : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, अररिया में शनिवार को छात्र परिषद अलंकरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रूप में अररिया आरएस थाना के थानाध्यक्ष अंकुर कुमार मौजूद रहे. खास बात यह रही कि अंकुर कुमार स्वयं केंद्रीय विद्यालय संगठन के पूर्व छात्र हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद विद्यालय ध्वज फहराया गया और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया.

समारोह में विधिवत छात्र परिषद का गठन किया गया. कक्षा 12वीं के छात्र शिव शंकर कुमार को विद्यालय कैप्टन और छात्रा रानी को विद्यालय कैप्टन के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. इसके बाद शिवाजी सदन, टैगोर सदन, अशोक सदन और रमन सदन के बालक व बालिका कैप्टनों को बैज और सैश पहनाकर दायित्वों की शपथ दिलायी गयी.

मुख्य अतिथि अंकुर कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताया. अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासन सफलता की कुंजी है और केंद्रीय विद्यालय में मिली अनुशासन की सीख जीवन में आगे बढ़ने में मदद करती है.

प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने कहा कि अनुशासन से ही सफल व्यक्तित्व, बेहतर समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है. उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय से भावनात्मक रूप से जुड़ने और जीवन में अनुशासन को आत्मसात करने की अपील की.

कार्यक्रम का संचालन सीसीए प्रभारी रश्मि, पीजीटी अंग्रेजी और प्राथमिक शिक्षक मोहम्मद अय्यूब ने किया. अंत में वरिष्ठ शिक्षक ललित मोहन ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन