महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अररिया में जागरूकता कार्यक्रम, शिकायत की प्रक्रिया समझायी

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में शामिल कॉलेज के छात्र | Prabhat Khabar Network

अररिया के पॉलिटेक्निक कॉलेज में महिलाओं की सुरक्षा और पोक्सो एक्ट 2013 के प्रति जागरूकता के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

अररिया : कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण कार्यालय एवं महिला व बाल विकास निगम की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अररिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम और शिकायत निवारण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन पॉलिटेक्निक कॉलेज की फैकल्टी पूजा भारती, डब्ल्यूसीडीसी की जिला परियोजना प्रबंधक लोभा कुमारी, जिला मिशन समन्वयक सोहेब रूमी, लैंगिक विशेषज्ञ अनुज रंजन सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी फैकल्टी और छात्रों ने भाग लिया.

शिकायत निवारण की प्रक्रिया की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत निवारण की प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति और स्थानीय शिकायत समिति की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही सी-बॉक्स पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गयी.

डब्ल्यूसीडीसी की जिला परियोजना प्रबंधक लोभा कुमारी ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल का निर्माण केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा देने के लिए कानून में प्रभावी प्रावधान किये गये हैं और शिकायत के लिए मजबूत व्यवस्था उपलब्ध है.

कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है. प्रत्येक संस्थान और व्यक्ति को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभानी होगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन