अंतिम सोमवारी पर सुंदरनाथ धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम
कुर्साकांटा ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम | Prabhat Khabar Network
कुर्साकांटा के ऐतिहासिक सुंदरनाथ धाम में सावन की अंतिम सोमवारी के लिए सुरक्षा और श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर विशेष तैयारी की गई है।
कुर्साकांटा (अररिया) : कुर्साकांटा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में सावन माह की अंतिम सोमवारी को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है.
आपके शहर में

पूर्व मंत्री सह सिकटी विधायक और सुंदरी मठ न्यास समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने बताया कि अंतिम सोमवारी पर सुंदरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. मनिहारी से पवित्र गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं. पड़ोसी देश नेपाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु सुंदरनाथ धाम आते हैं.
श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ जिला पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. मंदिर परिसर में सशस्त्र सीमा बल के जवान भी तैनात रहेंगे. वहीं स्काउट एंड गाइड के सदस्य बेरिकेडिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से गर्भगृह तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे.
न्यास समिति के कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता ने बताया कि भारी भीड़ को नियंत्रित करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी. इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए