पलासी में मुखिया का जीपीडीपी प्रशिक्षण संपन्न

Updated:
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर समावेशी विकास योजना

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को जीपीडीपी योजना संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया सहित संबंधित कर्मचारियों ने भाग लिया. बीपीआरओ अमित कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम पंचायत में संचालित होने वाले जीपीडीपी योजना संचालन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है. जिसमें योजना का सुचारू रूप से संचालन, योजनाओं का ग्राम सभा में चयन, निर्धारित समय अवधि में योजनाओं को पूर्ण करना, योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य सहित अन्य योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है. मौके पर मुखिया चंद्रानंद मंडल, मंचित दास, मो फिरोज आलम, सोनी देवी, जयकृष्ण सिंह, प्रमोद यादव, खुशबू देवी, अमरदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि दुर्गानंद मिश्र, राजदेव यादव सहित ग्राम पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक व अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन