संतरा लोड ट्रक पलटा, चालक घायल

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

विज्ञापन

नरपतगंज. फारबिसगंज एनएच के पंजरकट्टा मध्य विद्यालय के समीप रविवार को संतरा लोड ट्रक पलट गया, जिससे चालक घायल हो गये. घटना के बाद लोगों ने चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. घायल ट्रक चालक मुंबई निवासी सद्दाम शेख है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एमएच 03 एफसी 1268 से चालक संतरा लेकर राजस्थान से बंगाल पानी टंकी जा रहा था, तभी पंजरकट्टा मध्य विद्यालय के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी मार दी. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है.

——

पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

नरपतगंज. नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह छापेमारी अभियान चलाकर चार वारंटी को गिरफ्तार कर थाना लाया. पूछताछ के बाद सभी को रविवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया. गिरफ्तार आरोपी में मधुरा पश्चिम निवासी विजय पासवान, मनोज राय, मधुरा दक्षिण निवासी चंद्रेश्वरी यादव और मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या 11 निवासी मनोज भगत शामिल हैं. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी वारंटी पुलिस पकड़ से बाहर चल रहे थे, जिन्हें शनिवार रात छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन