बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2024 12:29 AM
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता दुर्गानंद प्रसाद साह व सहायक निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता मो कलाम व ब्रजेश कुमार वर्मा के मौजूदगी में शपथ दिलायी गयी.
फारबिसगंज. बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता दुर्गानंद प्रसाद साह व सहायक निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता मो कलाम व ब्रजेश कुमार वर्मा के मौजूदगी में शपथ दिलायी गयी. इस दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये. बार एसोसिएशन फारबिसगंज का सत्र 2024-26 के लिए संपन्न हुए चुनाव में निर्वाचित होने वाले एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के लिए अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के वकालत खाना के परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य व विशिष्ठ अतिथि के रूप में फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा उपस्थित थे. समारोह के दौरान बार एसोसिएशन फारबिसगंज के नव निर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश चंद्र वर्मा,उपाध्यक्ष अधिवक्ता मो अबुतालिब,महासचिव अधिवक्ता गोपाल प्रसाद मंडल,संयुक्त सचिव राकेश कुमार दास, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा,अंकेक्षक प्रमोद कुमार साह,कार्यकरणी सदस्यों में राहुल कुमार रंजन,कुंदन कुमार,राज कुमार झा को निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता दुर्गानंद प्रसाद साह ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता मो कलाम व ब्रजेश कुमार वर्मा की मौजूदगी में शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के बाद एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव,संयुक्त सचिव,कोषाध्यक्ष,अंकेक्षक व कार्यकरिणी सदस्यों को कार्यक्रम में मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए मुख्य पार्षद वीणा देवी, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने प्रमाण पत्र प्रदान कर बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










