नेपाल में चुनाव को लेकर सीमा सील

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रविवार को जोगबनी में रही नेपाली ग्राहकों की भीड़

विज्ञापन

जोगबनी. नेपाल में आसन्न प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर 72 घंटे पूर्व यानी कि सोमवार की रात्रि से भारत-नेपाल सीमा को सील कर दी जायेगी. इसके बाद भारत से नेपाल प्रवेश करने पर व नेपाल से भारत प्रवेश करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी. मालूम हो कि पिछले वर्ष नेपाल में जेनजी के विद्रोह के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे ओली सरकार को आंदोलनकारियों द्वारा अपदस्थ करते हुए सुशील कोइराला को कार्यकारी प्रधानमंत्री बनाया गया था. आंदोलन के 06 माह बाद नेपाल आर्मी की देखरेख में चुनाव करवाया जा रहा है. जिसमें ओली के विरुद्ध बालेन साह चुनाव मैदान में हैं. वहीं चुनाव से एक दिन पूर्व होली पर्व व सीमा सील होने के लेकर रविवार को जोगबनी बाजार में नेपाली ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिली. नेपाली ग्राहक होली की खरीददारी करने के लिए भारी संख्या में जोगबनी बाजार पहुंचे. जोगबनी बाजार के सभी किराना व कपड़े की दुकानों में नेपाली ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिली. वहीं भारी संख्या में नेपाली ग्राहकों के जोगबनी बाजार पहुंचने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इसे लेकर जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद द्वारा ऑटो व बड़ी वाहनों के बाजार पर प्रवेश पर रोक लगा दी गयी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन