नामजद आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान

विज्ञापन

नरपतगंज. घूरना थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए एससी एसटी एक्ट मामले के नामजद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. जहां आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी में बाबूवान पंचायत के वार्ड 11 निवासी मोहम्मद हाफीज मियां पिता मोहम्मद यूसुफ बताया जा रहा है. मालूम हो की घूरना थाना कांड संख्या 19 वर्ष 2024 दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को एससी एसटी एक्ट अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. जबकि लगातार पुलिस के नजर से फरार चल रहा था. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाते हुए गिरफ्तार कर लिया. ————- अलग-अलग मामलों के पांच आरोपित गिरफ्तार नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह छापामारी अभियान चलाते हुए मारपीट के आरोपी व न्यायालय से निर्गत वारंट मामले के पांच आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया. जहां आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी में दरगाहीगंज निवासी अभिनंदन कुमार मंडल पिता देवेंद्र मंडल, नरपतगंज नगर पंचायत की मधुरा पश्चिम वार्ड 12 निवासी रूपेश कुमार मंडल पिता देवनंदन मंडल, नाथपुर वार्ड संख्या 03 निवासी रंजन कुमार पिता जगत प्रसाद, राजगंज निवासी मो जमाल पिता मो गफ्फार व मो कलीम उर्फ मदन पिता मकबूल बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन