मुस्लिम भाइयों ने अदा की तीसरे जुमे की नमाज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अपने गुनाहों की मांगी माफी

विज्ञापन

फारबिसगंज. रहमत व बरकत,गुनाहों से मगफिरत व जहन्नुम के आग से निजात का महीना रमजान उल मुबारक के तीसरे जुमा की नमाज मुस्लिम भाइयों ने बड़े ही अकीदत के साथ अदा की. 16 रमजान उल मुबारक अर्थात रमजान उल मुबारक के तीसरे जुमा की नमाज अदा करने के लिए फारबिसगंज शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी. मुस्लिम रोजेदार भाइयों ने शुक्रवार के सुबह से ही स्नान कर साफ व नये पकड़े पहन कर अतर व खुशबू लगा कर मस्जिद पहुंचे व बड़े ही अकीदत के साथ रमजान उल मुबारक के तीसरे जुमा का नामज अदा की. रमजान उल मुबारक के तीसरे जुमा में शहर के अहले सुन्नत मदीना जामा मस्जिद गुदरी मुहल्ला, अहले सुन्नत जामा मस्जिद जुम्मन चौक,बड़ी जामा मस्जिद सदर रोड,मरकज जामा मस्जिद दरभंगिया टोला,छोटी जामा मस्जिद दरभंगिया टोला,जामा मस्जिद आलम टोला,जामा मस्जिद बिरवान टोला, अलफ़लाह जामा मस्जिद खुशबू नगर कुबेर टोला,जामा मस्जिद शायरा नगर,जामा मस्जिद धत्ता टोला,जामा मस्जिद कादरी टोला,जामा मस्जिद धत्ता टोला सहित अन्य मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ रही. रमजान उल मुबारक के तीसरे जुमा की नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने अल्ल्लाह के सामने अपने हाथों को फैला कर अपने गुनाहों की माफी मांगी व अपने व अपने घर परिवार और देश के सुख समृद्धि,अमन-शांति,आपसी भाईचारा व हर प्रकार के जमीनी व आसमानी बालाओं से बचाये रखने की अल्लाह से दुआएं की.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन