महारुद्र यज्ञ से वातावरण हुआ भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन

रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरगांव के धनगामा वार्ड संख्या 05 स्थित महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को हर भोला, हर भोला, हर शिव, हर शिव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. बताया कि यज्ञ 03 फरवरी 2026 को भव्य शोभा कलश यात्रा से शुरू हुई. कलश यात्रा के बाद रामचरित मानस पाठ शुभारंभ हुआ. मानस पाठ की समाप्ति के बाद निर्वाध गति से शिव धुन का संकीर्तन शुरू हुआ जिसका समापन आगामी 11 फरवरी 2026 को होगी. वहीं यज्ञ को सफल बनाने को लेकर आयोजक समिति के सदस्यों में पूर्व प्रखंड प्रमुख शिवनाथ सिंह, मुखिया चंद्रानंद मंडल, पूर्व मुखिया मनोज सिंह आनंद, सियावर, बलराम सिंह, पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल, भागवत राय, विश्वनाथ सिंह, अमित सिंह, पंकज सिंह, संजीत सिंह, संतोष मंडल, सियाराम मंडल, शंकर, संजय, जितेंद्र सिंह, देवानंद सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन