नेपाल सीमा से शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, 565 बोतल शराब और स्कूटी जब्त

कुआड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 565 बोतल नेपाली शराब जब्त की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने गदिया नदी पुल के पास नाकाबंदी की, जिसके बाद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला.
कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में कुआड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 565 बोतल नेपाली शराब के साथ एक स्कूटी जब्त की है. हालांकि पुलिस को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गया.
गदिया नदी पुल के पास हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से एक व्यक्ति स्कूटी पर भारी मात्रा में शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम गरैया के आगे गदिया नदी पुल के पास पहुंची.
इसी दौरान नेपाल की तरफ से आ रहे एक स्कूटी सवार ने पुलिस को देखते ही वाहन छोड़ दिया और अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला. पुलिस ने घेराबंदी कर उसकी तलाश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका.
स्कूटी की डिक्की और बैग से मिली शराब
पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो डिक्की और साथ रखे बैग से नेपाली अंग्रेजी और देशी शराब की कुल 565 बोतलें बरामद हुईं. बरामद शराब और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है.
अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी
थानाध्यक्ष के स्वलिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रमुख बातें
- कुआड़ी थाना पुलिस ने 565 बोतल शराब जब्त की.
- गदिया नदी पुल के पास गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई.
- पुलिस को देखकर तस्कर स्कूटी छोड़कर नेपाल भागा.
- स्कूटी की डिक्की और बैग से बरामद हुई शराब.
- अज्ञात तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










