कमलदाहा पंचायत के जीविका भवन में सहयोग शिविर आयोजित

Updated:
विज्ञापन

जीविका भवन सहयोग शिविर में मौजूद बीडीओ व अन्य

कुर्साकांटा के कमलदाहा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया।

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र की कमलदाहा पंचायत स्थित जीविका भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अलग-अलग काउंटर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न विभागों के लगाए गए काउंटर

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि विभाग, नल-जल योजना, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, बिजली विभाग, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, कल्याण विभाग, आईसीडीएस, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग, पंचायत कचहरी सहित कई विभागों के काउंटर लगाए गए. लाभार्थियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन संबंधित विभागों के काउंटर पर जमा किए.

कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

शिविर में जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निष्पादन किया गया. वहीं जटिल मामलों को संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया.

बीडीओ ने बताया शिविर का उद्देश्य

बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर आम लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था है, जहां उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता.

भूमि संबंधी मामलों की भी हुई सुनवाई

अंचल कार्यालय के राजस्व पदाधिकारी मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि शिविर में भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी अलग काउंटर लगाया गया. उन्होंने कहा कि कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. जबकि विवादित अथवा न्यायालय में लंबित मामलों के आवेदकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अंचल कार्यालय बुलाया जाएगा.

मुखिया ने बताया सरकार की सराहनीय पहल

मुखिया मो. फिरोज आलम ने कहा कि सहयोग शिविर सरकार की सराहनीय पहल है. इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं. उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन