मेले में योजनाओं की दी जानकारी

Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 28 Feb 2026 7:42 PM

विज्ञापन

मेला में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया

विज्ञापन

अररिया. प्रखंड के परवाहा पंचायत वार्ड संख्या 10 में शनिवार को लर्निंग लिंक फाउंडेशन व आइआइएफएल समस्ता माइक्रो फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता सामुदायिक मेले का आयोजन किया. इस मौके पर मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए मुखिया पुण्यानंद मंडल, जीविका सीएम रीना देवी व वार्ड सदस्य उमेश रजक, रमेश मेहता व संस्था के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर एक दिवसीय मेला का विधिवत रूप से उद्घाटन किया. मेला में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया. मेला में आये ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या उत्थान योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के संदर्भ में न केवल विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त किया बल्कि उसमें अपना व अपने बच्चों को जुड़वाया व बच्चों का खाता भी खोला गया.

विज्ञापन
RAHUL KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन