वैक्सीन लगते ही आधा दर्जन स्कूली छात्राएं हुईं बेहोश, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को लगा रही थी वैक्सीन

विज्ञापन

उत्क्रमित हाइस्कूल बगडहरा का मामला

जोकीहाट. जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित हाइस्कूल बगडहरा में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को वैक्सीन लगा रही थी. इस दौरान अचानक आधा दर्जन छात्राएं बेहोश हो गयीं. घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद शिक्षकों ने बेहोश छात्राओं को तत्काल एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल जोकीहाट भेजा. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो छात्राओं की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया. अन्य छात्राओं का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी रेफरल अस्पताल पहुंच गये. इससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गयी. बताया जाता है कि वैक्सीन लगने के कुछ ही मिनटों बाद छात्राएं एक-एक कर बेहोश होने लगीं. इससे स्कूल में दहशत का माहौल बन गया. कई छात्राएं रोने लगीं व कक्षाओं में अफरा-तफरी मच गयी.

बोले प्रधानाध्यापक

मध्य विद्यालय बगडहरा के प्रधानाध्यापक शम्स जमाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम रेफरल अस्पताल से आयी थी. टीम ने 09 से 14 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को वैक्सीन लगा रहे थे. करीब 25 से 30 छात्राओं को टीका लगाया जा चुका था, तभी कुछ छात्राओं ने चक्कर आने व घबराहट की शिकायत की. देखते ही देखते लगभग आधा दर्जन छात्राएं बेहोश हो गयीं. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन ने तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से सभी छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में छात्राओं का उपचार जारी है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है व अभिभावकों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है. जोकीहाट रेफरल प्रभारी डॉ ओपी मंडल से संपर्क का प्रयास किया गया. लेकिन उनका मोबाइल स्वीच आॉफ था.

बोले सीएस

वहीं सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज विद्यालय पहुंचे व छानबीन की. सभी छात्राओं को खतरे से बाहर बताया. सीएस ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सरकार के निर्देश पर सभी विद्यालयों में छात्राओं को टीके लगाये जा रहे हैं. कुछ छात्राओं में उल्टी व चक्कर की शिकायत मिली थी. सभी स्वस्थ हैं. समाचार लिखे जाने तक दो छात्राओं का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन