हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे वाहन स्वामियों को भी दोबारा नंबर लगाने का मिल रहा मैसेज

Updated:
विज्ञापन

एचएसआरपी एफिक्सेशन का विवरण वाहन 4.0 पोर्टल पर अपलोड नहीं होने की वजह से हो रही परेशानी

विज्ञापन

प्रभात पड़ताल

मैसेज प्राप्त होने पर घबराने या दोबारा नंबर प्लेट लगाने की नहीं है जरूरत : डीटीओ

अररिया. जिले के कई वाहन मालिकों को हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के लिए एसएमएस प्राप्त हो रहा है. हालांकि वे पहले से ही हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगा चुके हैं. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि वैसे वाहन, जिसमें पहले से ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे हैं. उन्हें ऐसे मैसेज से घबराने की जरूरत नहीं है. ना ही उन्हें दोबारा एचएसआरपी लगाने की जरूरत है. डीटीओ ने बताया कि राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में यह पाया गया है कि कई वाहनों में एचएसआरपी एफिक्सेशन का विवरण वाहन 4.0 पोर्टल पर अपलोड नहीं होने की वजह से स्वचालित रूप से वाहन मालिकों को इस तरह का एसएमएस प्राप्त हो रहा है. अगर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे होने के बावजूद इस तरह का मैसेज किसी वाहन मालिक को प्राप्त होता है तो वे अपने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट से संबंधित प्रमाणपत्र के साथ जिला परिवहन कार्यालय से संपर्क कर अपने वाहन का विवरण वाहन 4.0 पोर्टल पर अपलोड करा सकते हैं. इससे भविष्य में इस प्रकार का अनावश्यक मैसेज किसी वाहन मालिक को प्राप्त नहीं होगा. डीटीओ ने सभी वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा है कि वैसे वाहन जिसमें अब तक एचएसआरपी नहीं लगे हैं. वे नियमानुसार शीघ्र इसे लगा लें. अन्यथा भविष्य में नियमानुसार कार्रवाई संभव है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन