आग से चार घर जले, लाखों की क्षति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग

विज्ञापन

नरपतगंज. घूरना थाना क्षेत्र के पथराहा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में मंगलवार की देर रात्रि आग लगने से दो परिवार का 04 घर जल गये. ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. लेकिन आग बेकाबू देख सूचना पर पहुंचे अग्निशामक के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. घर में रखे अनाज, वस्त्र, जेवर-जेवरात सहित पांच लाख रुपये क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. पीड़ित परिवार में मो मोलिम पिता करमुल व मो एजाज पिता नासिर बताया जा रहा है. वहीं सीओ ने बताया कि सूचना मिली है. संबंधित राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण के लिए भेज दिया जा रहा है. जांच रिपोर्ट मिलते ही सरकारी सहायता राशि उपलब्ध करा दी जायेगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन