पांच बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी कर पकड़ा

विज्ञापन

फोटो-18- पुलिस गिरफ्त में आरोपी व शराब.

प्रतिनिधि, फारबिसगंजआदर्श थाना फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर से सटे मटियारी पंचायत के भट्टाबाड़ी वार्ड संख्या 13 में एक घर में छापेमारी कर पांच बोतल शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विकास कुमार पिता जयनारायण मंडल मंडल टोला भट्टाबाड़ी वार्ड संख्या 13 मटियारी फारबिसगंज का निवासी बताया जा रहा है.

मारपीट में महिला जख्मी

अररिया. सदर प्रखंड क्षेत्र के दियारी मजगामा वार्ड संख्या 09 में आपसी विवाद को लेकर एक महिला घायल हो गयी. परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला दियारी मजगामा वार्ड संख्या 9 निवासी विद्यानंद बहरदार की पत्नी सरिता देवी बताई जा रही है.

चार वारंटी गिरफ्तार

अररिया. सिमराहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से चार वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे सिमराहा थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां गिरफ्तार सभी वारंटी का मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वही साथ लेकर आए सिमराहा थाना पुलिस ने बताया कि सभी को शनिवार की देर रात्रि गिरफ्तार किया गया है. जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा.

एक वारंटी गिरफ्तार

अररिया. जिले के पलासी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के धनगड़ा से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे पलासी पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. यहां मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के धनगड़ा निवासी सुरजानंद मंडल बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन