मशरूम की खेती को लेकर किसानों को किया जा रहा जागरूक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आत्मा के सौजन्य से कृषि विभाग द्वारा मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है.

विज्ञापन

सिकटी. आत्मा के सौजन्य से कृषि विभाग द्वारा मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है. मशरूम की खेती के लाभ व अधिक मुनाफा व कम जगह में इसकी खेती कर बेहतर लाभ पा सकते हैं किसान. आत्मा द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन कर इसके बारे में और अधिक जानकारी दी जा रही है. किसानों को मशरूम की खेती करने पर सब्सिडी दिया जा रहा है. इसके तहत शनिवार को प्रखंड के मसुंडा गांव में किसान पाठशाला का आयोजन कर मशरूम की खेती कर लाभान्वित होने व इससे संबंधित प्रशिक्षण को लेकर किसानों को जागरूक किया गया. वहीं भीड़भीड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों से आये हुए प्रगतिशील किसानों ने प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लिया. प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए एटीम पंकज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मशरूम की खेती कर किसान बेहतर लाभ पा सकते हैं. कम जगह में इसकी खेती आसानी से की जा सकती है. अधिक आमदनी कृषक मशरूम लगाकर ले सकते हैं. रबी मौसम में सभी प्रखंडों में आत्मा द्वारा मशरूम पर किसान पाठशाला का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन