23 से 29 अक्टूबर तक लगेगा आध्यात्मिक दर्शन मेला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2024 10:28 PM
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तेगछिया वार्ड संख्या 07 स्थित शिव शक्ति शिवालय में द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक दर्शन मेला का आयोजन होने जा रहा है.
अररिया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तेगछिया वार्ड संख्या 07 स्थित शिव शक्ति शिवालय में द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक दर्शन मेला का आयोजन होने जा रहा है. यह 07 दिवसीय मेला 23 से 29 अक्टूबर तक होगा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तेगछिया के संस्थापक सह फिल्म प्रोड्यूसर चांद मिश्रा ने बताया कि मेले में प्रतिदिन संध्या सात बजे से 10 बजे तक सुप्रसिद्ध कलाकारों के साथ भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. साथ ही नशा मुक्ति अभियान चलाया जायेगा. आमंत्रण पत्र का भी विमोचन किया गया है. मौके पर किरण बहन, दिनेश भाई, लाड़ली बहन, शकुंतला बहन व सीमा बहन सहित भाजपा यूथ के जिला प्रवक्ता राहुल झा मौजूद थे.
300 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
जोगबनी. एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कुशमाहा बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान 300 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. एसएसबी ने बिशनपुर चौक के आसपास बॉर्डर पिलर संख्या 176/1(64) के करीब कार्रवाई की है. वहीं गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो इस्लाम पिता सितारु ग्राम आमगाछी नया टोला वार्ड संख्या 04 के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आरोपी बिशनपुर चौक होते हुए नेपाल से भारत की ओर आ रहा था. बरामद सामग्री की एसएसबी ने जब्ती सूची तैयार कर जोगबनी थाना को सुपुर्द कर दिया. जहां जोगबनी पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










