मनिहारी से जल भर कर मदनेश्वर धाम जा रहे डाक बम की मौत
परिजनों का है बुरा हाल
ताराबाड़ी. प्रखंड क्षेत्र मदनपुर गांव के एक किशोर की मनिहारी से वापसी के दौरान अचानक मौत हो गयी. यह घटना बैरगाछी चौक के पास हुई. मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर पश्चिमी वार्ड संख्या 10 निवासी विजय कुमार साह के छोटे पुत्र अनमोल कुमार 17 वर्ष के रूप में हुई है. अनमोल इंटर की तैयारी कर रहा था. इसके साथ आर्मी में जाने को लेकर 03 बजे सुबह से रामपुर तक दौड़ लगाता था. वह मनिहारी से गंगा जल भरकर वापस मदनेश्वर धाम मदनपुर, डाक बम के रूप में लौट रहा था. बैरगाछी चौक के पास वह अचानक गिर पड़ा. परिवार के सदस्य उसे तत्काल अररिया सदर अस्पताल ले गये, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अनमोल के बड़े भाई दीपक कुमार साह समेत पूरे परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए