पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Updated:
विज्ञापन

खुशहाली व तरक्की के लिए खास दुआ की

विज्ञापन

जोकीहाट. माह रमजान के पहले जुमा पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के जामा मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से हीं नमाजियों की मस्जिदों की ओर रुख शुरू हो गया था. दोपहर में जुमा की नमाज के दौरान मस्जिदें खचाखच भरी रहीं. प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद समेत विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में विशेष तैयारी की गयी थी. मस्जिद कमेटियों की ओर से साफ-सफाई, पेयजल व वुजू की विशेष व्यवस्था की गयी थी. रमजान के पहले जुमे की अहमियत को देखते हुए इमामों ने अपने बयान में रोजे की फजीलत, सब्र व आपसी भाईचारे का पैगाम दिया. उन्होंने कहा कि रमजान का महीना रहमत व बरकत का महीना है, जिसमें इबादत का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है. नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली व तरक्की के लिए खास दुआ की गयी. बड़ी संख्या में युवाओं व बुजुर्गों की मौजूदगी से मस्जिदों का माहौल रूहानी बना रहा. सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क दिखा. इफ्तार की तैयारी को लेकर बाजारों में भी रौनक देखी गयी. फल, खजूर व अन्य खाद्य सामग्रियों की खरीदारी के लिये लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ती रही. रमजान के पहले जुमे पर जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के सभी रोजेदार पूरी तरह इबादत में डूबे रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन