मोहनियां पुल के पास सीएनजी और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दंपती समेत तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

पीएचसी पलासी में चिकित्सक द्वारा इलाज करते हुए | Prabhat Khabar Network

पलसी के मोहनियां पुल के पास सीएनजी और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. इनमें एक दंपती भी शामिल है. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर किया गया है.

विज्ञापन

पलासी (अररिया) : मोहनियां पुल के समीप गुरुवार देर शाम सीएनजी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर पुलिस के पुअनि अमरनाथ राय मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी पहुंचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर लौट रहे दंपती की बाइक से हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार चहटपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी बिंदु ततमा अपनी पत्नी रूबी कुमारी के साथ पलासी बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान मोहनियां पुल के पास सामने से आ रही सीएनजी से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी.

हादसे में बाइक सवार बिंदु ततमा और रूबी कुमारी के अलावा सीएनजी सवार गांव बानसर निवासी उन्नी खातून, पति मुस्तकीम खान भी घायल हो गयीं.

गंभीर स्थिति में तीनों अररिया रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. तीनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पलासी लाया गया. चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. स्थिति गंभीर होने के कारण तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया.

पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

फोटो,पीएचसी पलासी में चिकित्सक द्वारा इलाज करते हुए | Prabhat Khabar Network
पीएचसी पलासी में चिकित्सक द्वारा इलाज करते हुए | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन