केंद्रीय विद्यालय अररिया में देशभक्ति और स्नेह का संगम, बच्चों ने एसएसबी जवानों को भेंट की 200 से अधिक ईको-फ्रेंडली राखियां

Updated:
विज्ञापन

एस एस बी जवानों को राखी बांधती बच्ची | Prabhat Khabar Network

केंद्रीय विद्यालय, अररिया में रक्षाबंधन का पर्व देशभक्ति और स्नेह के अनूठे संगम के रूप में मनाया गया. प्राथमिक विभाग के बच्चों ने 200 से अधिक ईको-फ्रेंडली राखियां स्वयं तैयार कर SSB जवानों को भेंट कीं. इस दौरान राष्ट्रप्रेम और अनुशासन का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

अररिया : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, अररिया में गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर देशभक्ति और स्नेह का अनूठा संगम देखने को मिला. विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से हुई, जिसमें जवानों के साथ विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

200 से अधिक ईको-फ्रेंडली राखियां भेंट

विद्यालय की परंपरा के तहत आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्राथमिक विभाग के बच्चों ने स्वयं तैयार की गयी 200 से अधिक ईको-फ्रेंडली राखियां एसएसबी जवानों को भेंट कीं. छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की.

राष्ट्रप्रेम और अनुशासन का संदेश

विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने एसएसबी जवानों का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन देशभर में राष्ट्रसेवा में समर्पित जवानों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया की ओर से एसएसबी के साथ नियमित रूप से रचनात्मक और प्रेरणादायी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं. इससे विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा भावना विकसित होती है.

जवानों ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में एसएसबी जवानों ने बच्चों की ओर से मिले आत्मीय सम्मान और स्नेह के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया. रक्षाबंधन के मौके पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति और भाईचारे का भाव देखने को मिला.

यह भी पढ़ें : बलुआ कालियागंज से 24 युवाओं ने शुरू की डाक बम यात्रा, 150 किमी दौड़कर पहुंचेंगे सुंदरनाथ धाम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन