फारबिसगंज में जूट व्यवसायी लूटकांड का मुख्य आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार, एसटीएफ के सहयोग से कोढ़ा से दबोचा

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फारबिसगंज में तीन साल पहले जूट व्यवसायी से हुई चार लाख की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी अतो यादव को एसटीएफ के सहयोग से कटिहार से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने पूछताछ में लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

विज्ञापन

फारबिसगंज (अररिया). करीब तीन वर्ष पूर्व फारबिसगंज शहर में जूट व्यवसायी से चार लाख रुपये की लूट के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. फारबिसगंज थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से कांड के मुख्य आरोपी को कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 27 दिसंबर 2022 को फारबिसगंज शहर के मुंशी पोखर के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने जूट व्यवसायी भंवरलाल सेठिया से चार लाख रुपये लूट लिये थे. भंवरलाल सेठिया, शेरमत सेठिया के पुत्र हैं और शहर के वार्ड संख्या-18 के निवासी हैं. घटना के बाद पीड़ित के बयान पर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या-1370/22 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

जांच के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों की पहचान की थी, लेकिन मुख्य आरोपी अतो यादव घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर फारबिसगंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम में स्थानीय थाना के अवर निरीक्षक अमित राज सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. एसटीएफ के सहयोग से कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अतो यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ाबगंज निवासी अतो यादव, पिता सिंघरिया यादव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने वर्ष 2022 में हुई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को गिरोह की गतिविधियों और अन्य सहयोगियों के संबंध में भी अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अररिया न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य फरार अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से वर्ष 2022 के इस चर्चित लूटकांड की जांच को नई दिशा मिली है. मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और लूट की रकम के संबंध में भी जांच जारी है.

ALSO READ :ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए जमीन खरीदेगी सरकार, पटना AIIMS का होगा विस्तार, सम्राट कैबिनेट में 22 एजेंडों पर लगी मुहर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन