नरपतगंज में एनएच सर्विस रोड के गड्ढों का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

एनएच सर्विस रोड का निरीक्षण करते एनएचएआई अधिकारी.

Araria news: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंट्रल बैंक के सामने स्थित क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लिया तथा 24 घंटे के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी को जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश भी दिया.

विज्ञापन

Araria news: नरपतगंज (अररिया) से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

नरपतगंज बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के समीप एनएच के सर्विस रोड पर बने गड्ढों एवं जर्जर सड़क का गुरुवार को एनएचएआई अधिकारियों ने निरीक्षण किया. लगातार हो रही दुर्घटनाओं की शिकायत मिलने के बाद एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

जानकारी के अनुसार सर्विस रोड पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद एनएचएआई के डीजीएम एवं एचआर अधिकारी नरपतगंज पहुंचे.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंट्रल बैंक के सामने स्थित क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लिया तथा 24 घंटे के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी को जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश भी दिया.

मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विवेक भगत ने अधिकारियों को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने सर्विस रोड की अविलंब मरम्मत कराने के साथ-साथ एनएच से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा.

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि सड़क की मरम्मत होने से दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और आवागमन सुगम होगा.

ALSO READ: एसपी के निर्देश पर होटल-लॉज में औचक जांच अभियान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन