एसपी के निर्देश पर होटल-लॉज में औचक जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन

होटल-लॉज में रजिस्टर एवं दस्तावेजों की जांच करती पुलिस टीम

Araria news: निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने होटल रजिस्टर, विजिटर रिकॉर्ड एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की. पुलिस ने होटल संचालकों को बिना पहचान पत्र के किसी को कमरा नहीं देने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Araria news: अररिया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर होटल-लॉज में विशेष औचक जांच अभियान चलाया गया. अभियान के तहत पुलिस टीमों ने देर रात जिले के विभिन्न होटलों, लॉजों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने होटल रजिस्टर, विजिटर रिकॉर्ड एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की. पुलिस ने होटल संचालकों को बिना पहचान पत्र के किसी को कमरा नहीं देने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया.

एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने एवं अपराधियों के संभावित ठिकानों की पहचान के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

जांच के दौरान कुछ होटलों में रजिस्टर की एंट्री अधूरी पाई गई, जिस पर संबंधित संचालकों को चेतावनी दी गई. पुलिस अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को सभी आगंतुकों का पूरा विवरण दर्ज करने और आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया.

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस प्रशासन को दें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन