शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 278 लीटर विदेशी शराब व बीयर के साथ दो गिरफ्तार; 2 गाड़ियां जब्त

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब व गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अररिया में अवैध शराब का कारोबार जारी है. उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 278.56 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की है. इस दौरान दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच अररिया जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए वाहन जांच अभियान के तहत 278.56 लीटर अवैध विदेशी शराब और बीयर जब्त की है. इस दौरान दो शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने दोनों चारपहिया वाहनों को भी जब्त कर लिया है.

फोरलेन और टोल प्लाजा पर छापेमारी, 2 गाड़ियां जब्त

जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के दो प्रमुख इलाकों में नाकाबंदी कर यह सफलता हासिल की:

  1. जोकीहाट के हरवा चौक पर कार्रवाई:
  2. हरियाबाड़ा टोल प्लाजा के समीप छापेमारी:

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

उत्पाद विभाग के अनुसार दोनों वाहनों से कुल 278.56 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई है.

उत्पाद विभाग की कानूनी कार्रवाई: "गिरफ्तार दोनों आरोपियों, फरार चालक और वाहनों के मालिकों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30 के तहत मद्यनिषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिले में अवैध शराब नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए आगे भी निरंतर वाहन जांच और विशेष अभियान जारी रहेगा."


विज्ञापन
Pankaj Jha

लेखक के बारे में

By Pankaj Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन