एपीएल सीजन तीन का ग्रैंड फिनाले संपन्न

Updated:
विज्ञापन

मैच को लेकर दर्शकों में दिखा भारी उत्साह

विज्ञापन

जोकीहाट सुपर किंग्स ने टिंकू 11 अररिया को हराया -16- प्रतिनिधि, अररिया अररिया प्रीमियर लीग सीजन – 3 का ग्रैंड फिनाले रविवार की दोपहर 01:30 बजे से जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित हुई. जोकीहाट सुपर किंग्स कप्तान नूरुल्ला नसीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन तौसीफ के 35 रन की तेज़ पारी, अशफाक के 41 व टीपू के 25 रन के बीच शानदार साझेदारी व फिर रोहन के 40 रन की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 09 विकेट खोकर 184 रन का स्कोर खड़ा किया. टिंकू 11 अररिया की ओर से कप्तान अरविंद व सौरव चतुर्वेदी ने 03-03 विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. मेहताब के 20 रन व जितेंद्र के 27 रन से खिलाड़ियों के बीच थोड़ी उम्मीद जगी. लेकिन पूरी टीम 143 रन पर सिमट गयी. उत्सव गोलू ने घातक गेंदबाजी करते हुए 05 विकेट चटकाए. जबकि तौसीफ को 02 विकेट लेने में सफलता मिली. मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज दोनों खिताब उत्सव गोलू को दिये गये. बेस्ट बल्लेबाजी मुसद्दीक हुसैन, बेस्ट बॉलर सौरव चतुर्वेदी व बेस्ट फील्डर का खिताब नूरुल्ला नसीम को मिला. अररिया के सद्भावना के प्रतीक व 90 साल की उम्र में भी खेल को जिंदा रखने वाले सत्येन शरण को खेल सद्भाव सम्मान से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में शगुफ्ता अजीम, सत्येन शरण, संजय मिश्रा, डॉ आसिफ हुसैन, सुदर्शन झा, सैफ उल इस्लाम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. आयोजन समिति गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब ने समस्त खेल प्रेमियों व सहयोगियों का दिल से आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन