रानीगंज में अभाविप की जिला कार्यशाला संपन्न, संगठन विस्तार और छात्र हित के मुद्दों पर बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद अभाविप नेता. | Prabhat Khabar Network

रानीगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में वर्ष 2025-26 के लिए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन विस्तार की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ.

विज्ञापन

ABVP Araria Workshop: परवाहा (अररिया). अभाविप नगर इकाई रानीगंज के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय बलदेव असभागनी देवी सभा भवन, एसएनवी कॉलेज परिसर में एकदिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में वर्ष 2025-26 के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया.

ध्येय वाक्य के साथ हुआ कार्यशाला का शुभारंभ

कार्यशाला का उद्घाटन अतिथियों ने परिषद के ध्येय वाक्य के साथ किया. कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों और महाविद्यालयों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार साझा किए.

'छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति'

मुख्य अतिथि पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही शिक्षा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि परिषद छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक सुधार, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव ने कहा कि परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से छात्र समस्याओं के समाधान, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

सदस्यता अभियान और छात्र हित के मुद्दों पर चर्चा

कार्यशाला में सदस्यता विस्तार, महाविद्यालयों में नई इकाइयों के गठन, छात्र समस्याओं के समाधान तथा सामाजिक अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. संगठन को बूथ और कॉलेज स्तर तक मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

ABVP Araria Workshop: कार्यक्रम में जिला संयोजक शिवम शाह, आकाश श्रीवास्तव, शैलेश राय, प्रिंस कश्यप, नगर अध्यक्ष प्रो. नवल किशोर सहाय, नगर मंत्री नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
रविंद्र यादव

लेखक के बारे में

By रविंद्र यादव

रविंद्र यादव प्रिंट माध्यम में 08 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. रानीगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन