ट्रक से 7052 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

दो तस्करों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

केले के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब नरपतगंज. नरपतगंज थाना पुलिस ने शनिवार को थाना परिसर के सामने एनएच पर गुप्त सूचना पर मिनी ट्रक से 7052 बोतल शराब जब्त की. वहीं इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने थाना चौक के सामने फोरलेन पर जब गाड़ियों की तलाशी ली तो एक उजले रंग की मिनी ट्रक जिस पर केला लदा हुआ था. उसकी तलाशी लेने पर केला के नीचे कार्टून में शराब बरामद होने पर गाड़ी को जब्त कर लिया गया व गाड़ी पर सवार वाहन चालक व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित खुश मोहम्मद पिता सजीउद्दीन मंडल, इस्तर अली पिता सुरुष अली थाना वाशुगन जिला चिरांग आसाम का निवासी है. पुलिस के अनुसार ट्रक पर असम से शराब लोड की गयी थी. जिसे मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था. नरपतगंज पुलिस ने बताया कि पकड़े गये शराब तस्करों से पूछताछ की जा रही है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन