झपटमार गिरोह ने फाइनेंस कर्मी से छीने 15 हजार

थाना में दर्ज कराया मामला
भरगामा. झपटमार गिरोह ने जमुआन ईेट भट्ठा के समीप फाइनेंस कर्मी से छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. मुथूट फाइनेंस कर्मी अमित कुमार ने भरगामा थाना में दिये आवेदन में बताया है कि बुधवार देर शाम जमुआन गांव में कलैक्शन कर अपने कार्यालय रानीगंज जा रहे थे. इसी क्रम में जैसे हीं एनएच 327 ई जमुआन ईट भट्ठा के समीप पहुंचे, तेज रफ्तार एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी बैग छीनकर फरार हो गये. आवेदन में बताया कि बैग में कलैक्शन के 15 हजार व जरुरी दस्तावेज थे. घटना को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित कलैक्शन कर्मी के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. जल्द हीं घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










