मारपीट में 14 लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
मारपीट में 14 लोग जख्मी

सभी घायलों का चल रहा इलाज

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मारपीट में गुरुवार को 14 लोग घायल हो गये. घायलों में बरहट गांव के रूबैदा, मोहनियां गांव के मो सऊद, मो खुर्शीद, मसतकिना, मो सफदर अली, मो सखवत अली, कनखुदिया गांव के नरेश यादव, मुन्नी देवी, लीपी कुमारी, दिघली गांव के अजीम उद्दीन, समीला खातून, बीवी समकिजा, हीना प्रवीण शामिल हैं. सभी घायलों को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां इलाज कर रहे पीएचसी के चिकित्सक डॉ तनवीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

——–

सड़क हादसे में तीन लोग घायल

पलासी. सड़क दुर्घटना में गुरुवार को तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में संजू देवी गांव पोठिया, दीपक कुमार मंडल व नूतन कुमारी गांव मोहनियां बताया जा रहा है. तीनों घायलों को इलाज के लिए परिजनों ने आनन-फानन में पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां जानकारी देते पीएचसी के चिकित्सक डॉ तनवीर आलम ने बताया कि तीनों घायलों खतरे से बाहर है.

——-

मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के मोहनियां गांव की बीवी मुस्तकीना पति मो समशाद आलम ने भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौच व मारपीट का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में 07 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मो मसकुर, मो खुर्शीद, मो मसुद, मो सऊद, मो समीम, अजीम, शहनाज बेगम बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन