रेलवे चला रहा विशेष सफाई अभियान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 8:42 AM

विज्ञापन

ठाकुरगंज : पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में गत 16 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का सोमवार को समापन हुआ. यह अभियान 11 सितंबर से आगामी 2 अक्तूबर तक चलाये जानेवाले स्वच्छता ही सेवा अभियान का ही एक हिस्सा था. यह जानकारी मालीगांव मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पूर्वोत्तर सीमा […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में गत 16 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का सोमवार को समापन हुआ. यह अभियान 11 सितंबर से आगामी 2 अक्तूबर तक चलाये जानेवाले स्वच्छता ही सेवा अभियान का ही एक हिस्सा था. यह जानकारी मालीगांव मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक राधे रमन ने दी.

इस अवधि के दौरान किये गये कार्यों का संक्षिप्त विवरण देते हुए राधे रमन ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के प्रथम दिन गत 11 सितंबर को रेलवे कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर इसका शुभारंभ हुआ.
इसके बाद गत 11 सितंबर से 15 सितंबर तक पांच दिवसीय सफाई अभियान के तहत श्रमदान द्वारा ट्रेनों, स्टेशनों, रेलवे कार्यालय परिसरों, अस्पतालों और आवासियों कॉलोनियों में साफ-सफाई की गयी. तत्पश्चात 16 सितंबर से शुरु होनेवाले स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रत्येक दिन के लिए लक्ष्य उन्मुख विशिष्ट कार्यों को निधारित किया गया.
गत 16 सितंबर को सभी रेलवे कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों में साफ-सफाई के प्रति जागरुकता पैदा कर स्वच्छ दिवस के रूप में मानाया गया, ताकि वे अपने आस-पास साफ-सुथरा रख सकें. इसमें पूरे पूर्वोंत्तर सीमा रेलवे में करीब 70,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसके लिए प्रभात फेरी निकाली गयी.
जिसमें 300 स्थानों पर करीब 12,000 से अधिक लोगों में भाग लिया. 20 से अधिक स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरे से लोगों को अवगत कराने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इसके अलावा आम लोगों, रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को शामिलकर स्वच्छ संवाद दिवस का आयोजन किया गया.
वहीं पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के सभी स्टेशनों पर गहन साफ सफाई के लिए स्वच्छ स्टेशन दिवस के रूप में मनाया गया. 23 सितंबर को स्वच्छ परिसर दिवस के रूप में मनाया गया. जबकि 24 सितंबर और 25 सितंबर को स्वच्छ आहार दिवस के रूप में मनाया गया.
26 सितंबर और 27 सितंबर को स्वच्छ नीर दिवस के रूप में मनाया गया ताकि यात्रियों और कमर्चारियों के लिए स्वच्छ पेयजन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके. 28 सितंबर को स्वच्छ प्रसाधन दिवस के रूप में मनाया गया. इस दिन को ट्रेनों और रेलवे परिसरों में शौचालयों की सघन साफ-सफाई के लिए समर्पित किया गया. 29 सितंबर को स्वच्छ प्रतियोगिता दिवस के रूप में मनाया गया.
इस दिन को सभी दावेदारों, कर्मियों, स्कूली बच्चो और रेलवेकर्मियों के परिवारों के बीच विभिन्न प्रतियिगताएं आयोजित की गयीं ताकि उनमें सफाई के प्रति प्रतियोगी भावना लायी जा सके जिससे कि पर्यावरण और इसकी सुरक्षा के लिए अधिक-से-अधिक जागरुकता पैदा की जा सके. मंडलों में चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और स्वस्छ भारत के नारे वाले 1400 से अधिक टी-शर्ट बांटे गये. उल्लेखनीय है कि आगामी 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विभिन्न अभियानों के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन