ePaper

लोकसभा चुनाव : अररिया लोकसभा क्षेत्र में रिमझिम बारिश के बीच शुरू हुआ मतदान, लाठीचार्ज से कई महिलाएं घायल

Updated at : 23 Apr 2019 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : अररिया लोकसभा क्षेत्र में रिमझिम बारिश के बीच शुरू हुआ मतदान, लाठीचार्ज से कई महिलाएं घायल

अररिया : अररिया लोकसभा में रिमझिम बारिश के बीच मतदान शुरू हुआ. बारिश के कारण मतदाताओं को थोड़ी परेशानी हो जा रही थी. लेकिन, उनका उत्साह कम नहीं हुआ. सुबह कुछेक जगहों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हुआ. इधर, वोट गिरा कर लोट रहे फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के पीपरा कामत टोला […]

विज्ञापन

अररिया : अररिया लोकसभा में रिमझिम बारिश के बीच मतदान शुरू हुआ. बारिश के कारण मतदाताओं को थोड़ी परेशानी हो जा रही थी. लेकिन, उनका उत्साह कम नहीं हुआ. सुबह कुछेक जगहों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हुआ. इधर, वोट गिरा कर लोट रहे फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के पीपरा कामत टोला वार्ड संख्या 10 निवासी धुर्व मंडल पिता गणेश लाल मंडल की मौत ठनका की चपेट में आने से हो गयी. मतदान केंद्र संख्या 51 मध्य विद्यालय पिपरा से मतदान कर वापस लौटने के क्रम में बैजनाथ मंडल पिता स्वर्गीय दुखी मंडल गभीर रूप से घायल हो गये.

सिकटी विधानसभा के यूएमएस मेघा बूथ संख्या 14 के पीठासीन पदाधिकारी जाबिर एक्का को दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीएचसी कुर्साकांटा में भरती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया. वहां दूसरे पीठासीन पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी. इधर सिकटी विधानसभा के मध्य विद्यालय डेरुवा सोहदी में केंद्र संख्या 204, 205 में बारिश की से बचने के लिए महिलाओं के एक जगह भीड़ हो जाने के कारण सुरक्षा बलों द्वारा लाठीचार्ज किया गया. इसमें कुछ महिलाओं को चोटें लगीं. इससे लोग मतदान का बहिष्कार करने लगे.

जोकीहाट विधानसभा के बूथ संख्या 213, 214 उदाहाट में पुलिस कर्मी द्वारा मासूम नामक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया. इसके बाद तनाव हो गया. हालांकि बुद्धिजीवियों की पहल पर मामला शांत हुआ. फारबिसगंज के बूथ संख्या 118, जोकीहाट के बूथ संख्या 198, 212, सिकटी विधानसभा के बूथ संख्या 222 आदि स्थानों पर इवीएम में खराबी के कारण विलंब से शुरू हुआ. हालांकि कुछ स्थानों पर मतदाता पर्ची नहीं वितरित किये जाने को लेकर भी आक्रोश देखा गया.

अररिया में ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत

आठ बजे : 03 प्रतिशत

नौ बजे : 10 प्रतिशत

दस बजे : 14.60 प्रतिशत

11 बजे : 22 प्रतिशत

12 बजे : 30.71 प्रतिशत

1 बजे : 39 प्रतिशत

2 बजे : 42 प्रतिशत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन