इस वजह से पति ने पहली पत्नी की गला दबा कर की हत्या, फरार
अररिया : बिहार के अररिया में जोकीहाट के तारण पंचायत के डूबा टोला में पति ने घरेलू विवाद को ले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना रविवार के रात की है. मृतका का नाम बीवी हुस्नी(50) है. जबकि, उसके पति का नाम मो अनवर है. सूचना मिलते ही जोकीहाट थानाध्यक्ष श्यामनंदन कुमार सोमवार […]
अररिया : बिहार के अररिया में जोकीहाट के तारण पंचायत के डूबा टोला में पति ने घरेलू विवाद को ले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना रविवार के रात की है. मृतका का नाम बीवी हुस्नी(50) है. जबकि, उसके पति का नाम मो अनवर है. सूचना मिलते ही जोकीहाट थानाध्यक्ष श्यामनंदन कुमार सोमवार को घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतका आरोपित अनवर की पहली पत्नी है. जिसकी हत्या कर वह फरार है. मृतका का मायके पथराबाडी पंचायत के सतघरा गांव में है. बेटी की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों ने डूबा गांव पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस को शव कब्जे में लेने में परेशानी भी हो रही थी. परिजन हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. उनका कहना था कि जब तक पति को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती है तब तक शव को उठाने नहीं दिया जायेगा.
हालांकि, थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का भरोसा दिया उसके बाद ही परिजन शांत हुए. इधर पुलिस हत्यारोपित पति अनवर को जब तक पकड़ पाती तब तक वह घर छोड़कर फरार हो चुका था. इस संबंध में थानाध्यक्ष श्यामनंदन कुमार ने बताया कि पति के द्वारा गला दबा कर पत्नी की हत्या की बात सामने आ रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा. पुलिस हत्यारे पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए