डायन बता कर प्रताड़ित करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अब तक दो दर्जन आरोपियों में से छह आरोपी गिरफ्तार, गये जेल रानीगंज : क्षेत्र के बरबन्ना पंचायत अंतर्गत मेघू टोला मदनपुर में महिला को डायन बता कर प्रताड़ित किये जाने के मामले में रानीगंज पुलिस ने दो और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपी को […]

विज्ञापन

अब तक दो दर्जन आरोपियों में से छह आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

रानीगंज : क्षेत्र के बरबन्ना पंचायत अंतर्गत मेघू टोला मदनपुर में महिला को डायन बता कर प्रताड़ित किये जाने के मामले में रानीगंज पुलिस ने दो और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपी को थानाध्यक्ष ने न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया. अब तक इस मामले में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो पायी है. अब भी लगभग डेढ़ दर्जन आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा जगह-जगह छापामारी की जा रही है. रविवार की रात्रि आरोपी अजय हेम्ब्रम व सकलदेव हेम्ब्रम को पुलिस बल के सहयोग से थानाध्यक्ष किंग कुंदन व सअनि वृंद कुमार ने गिरफ्तार किया,
जबकि रविवार को अहले सुबह इस मामले में मुख्य आरोपी मंजू मुर्मू, मंगलू मुर्मू, बाबूलाल हेंब्रम व अनंद लाल मुर्मू को गिरफ्तार किया गया था. थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. सभी संदिग्ध ठिकाने पर पुलिस की पैनी निगाह बनी हुई है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात थानाध्यक्ष ने कही. मालूम हो कि 19 अक्तूबर की रात्रि स्थानीय निवासी नारायण बेसरा की पत्नी मीना देवी को डायन बता कर लगभग दो दर्जन आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से प्रताड़ित किया था. पीड़िता की लज्जा भंग करने के साथ ही गरम सलाखों से शरीर को जगह-जगह जख्मी कर दिया था. पीड़िता के पति ने घटना को लेकर रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गंभीर स्थिति के बीच पीड़िता सदर अस्पताल पूर्णिया में भर्ती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन