बाइक दुर्घटना में घायल महिला की हो गयी मौत

Updated:
विज्ञापन

सिकटी : सिकटी थाना क्षेत्र के सैदाबाद स्थित करिया चौक पर अनियंत्रित बाइक की आमने सामने की टक्कर में घायल महिला की इलाज के दौरान विराटनगर नेपाल में मौत हो गयी. जानकारी अनुसार सैदाबाद निवासी मो फकीरा अपनी मां झलतान निशां के साथ पुल के समीप पाट फैला कर अपने घर लौट रहा था. इसी […]

विज्ञापन

सिकटी : सिकटी थाना क्षेत्र के सैदाबाद स्थित करिया चौक पर अनियंत्रित बाइक की आमने सामने की टक्कर में घायल महिला की इलाज के दौरान विराटनगर नेपाल में मौत हो गयी. जानकारी अनुसार सैदाबाद निवासी मो फकीरा अपनी मां झलतान निशां के साथ पुल के समीप पाट फैला कर अपने घर लौट रहा था.

इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गयी. इससे उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी हालत में उसे पीएचसी सिकटी लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करते हुए उसे अररिया रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे बाहर रेफर कर दिया. इसके बाद उसे इलाज के लिए विराटनगर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन