सड़क जाम कर की आगजनी

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : प्रखंड के रामपुर दक्षिण पंचायत के सैकड़ों आक्रोशित मुखिया समर्थकों द्वारा सरपंच के समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार की सुबह से ही फारबिसगंज-रानीगंज मार्ग एसएच 77 को रामपुर अंसारी चौक के समीप जाम कर प्रदर्शन किया. सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे […]

विज्ञापन
फारबिसगंज : प्रखंड के रामपुर दक्षिण पंचायत के सैकड़ों आक्रोशित मुखिया समर्थकों द्वारा सरपंच के समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार की सुबह से ही फारबिसगंज-रानीगंज मार्ग एसएच 77 को रामपुर अंसारी चौक के समीप जाम कर प्रदर्शन किया.
सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि पंचायत के मुखिया समर्थकों ने रविवार की सुबह रामपुर अंसारी चौक पर पंचायत की सरपंच शायरा बानो के समर्थक रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या दस निवासी रुस्तम अंसारी उर्फ बंठा पिता मो इसहाक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके विरोध में व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर टायर जला कर प्रदर्शन किया.
सड़क जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, अनि शिवनाथ ठाकुर सदलबल जाम स्थल पर पहुंच कर स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि सह पूर्व सैनिक मो अशफाक, मुमताज अंसारी राज, हामिद तैयबी उर्फ मंटू अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोगों के सहयोग से आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया व कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम हटाया. इसके बाद उक्त मार्ग पर आवागमन चालू हो सका.
इधर जाम के कारण सड़क पर भारी एवं अति भारी वाहनों एवं यात्री वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जाम स्थल से यात्रियों ने पैदल ही चल कर फारबिसगंज पहुंचे. जाम के कारण उक्त मार्ग पर यात्रा करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन