विवाहिता की कर दी हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पलासी : डेहटी उत्तर पंचायत के बरहट गोपाल नगर गांव में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने शनिवार की रात एक विवाहिता की गला मरोड़ कर हत्या कर दी. हत्या के बाद घर से सभी आरोपित फरार हो गये. घटना की जानकारी पीड़िता के भाई द्वारा दिये जाने पर पलासी थाना पुलिस मौके पर पहुंच […]
विज्ञापन
पलासी : डेहटी उत्तर पंचायत के बरहट गोपाल नगर गांव में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने शनिवार की रात एक विवाहिता की गला मरोड़ कर हत्या कर दी.
हत्या के बाद घर से सभी आरोपित फरार हो गये. घटना की जानकारी पीड़िता के भाई द्वारा दिये जाने पर पलासी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. हत्या को ले मृतका के भाई जोकीहाट थाना क्षेत्र के धोबनिया निवासी परवेज आलम ने बताया कि यह दहेज हत्या है.
उसके आवेदन पर पलासी थाना में मृतका के पति मो इसमाइल, ससुर बहारउद्दीन, भैंसुर मो शहबाज, देवर मो एकराम, मो तबारक, मो मोबारक, सास बीवी बतूलिया, ननद बीवी हुस्नआरा, नन्दोसी मो सुलतान, गौतनी सबनम को आरोपी बनाया है. उसने अपने आवेदन में कहा है कि उसकी बहन की शादी दो वर्ष पूर्व बरहट गोपालनगर निवासी मो इसमाइल के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से कराया था.
शादी के बाद दोनों में ठीक ठाक रिश्ता नीभ रहा था. इधर कुछ दिनों से उसके ससुराल वालों द्वारा अचानक दहेज के रूप में भैंस, फ्रिज, टीवी एवं मोबाइल की मांग की जाने लगी. उनकी बहन ने सामान के लिए कहा भी था. मगर उनकी माली हालत अच्छी नहीं होने के कारण वे सामान देने में असमर्थ थे.
सामान के लिए ससुराल वाले उनकी बहन को अक्सर प्रताड़ित किया करते थे. इस बात की सूचना उनकी बहन ने उन्हें भी दी थी. लेकिन अचानक शनिवार को बरहट के कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बहन की हत्या हो गयी है. इस सूचना पर जब वे बरहट स्थित अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो उसका शव आंगन में पड़ा था.
घर से सभी लोग फरार थे. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. उन्होंने अपने आवेदन में आशंका जाहिर की है कि उनकी बहन की हत्या दहेज की खातिर गला मरोड़ कर कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










