तीन नंबर ईंट का हो रहा प्रयोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : अररिया आरएस वार्ड संख्या छह में कैलाश पासवान के घर से बगीचा तक लगभग 500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने का आरोप वार्ड के एक दर्जन से अधिक वार्डवासियों ने लगाया है. इस मामले में डीएम को आवेदन दिया गया है. वार्ड संख्या छह के राम विनय राय, […]
विज्ञापन
अररिया : अररिया आरएस वार्ड संख्या छह में कैलाश पासवान के घर से बगीचा तक लगभग 500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने का आरोप वार्ड के एक दर्जन से अधिक वार्डवासियों ने लगाया है. इस मामले में डीएम को आवेदन दिया गया है.
वार्ड संख्या छह के राम विनय राय, चंदन कुमार, कैलाश पासवान, सनोज कुमर साह, मुन्नी देवी, अनामोल कुमार, दिनेश यादव, सागर सहनी, देवचंद्र साह, सनोज कुमार साह, विजय शर्मा आदि ने डीएम को आवेदन देकर शिकायत की है कि संवदेक द्वारा न तो निर्माण स्थल पर बोर्ड ही लगाया गया है और ना ही संबंधित संवेदक प्राक्कलन की सही जानकारी दे रहे हैं.
संबंधित कनीय अभियंता भी निर्माण की गुणवत्ता की जांच नहीं कर रहे हैं. संवेदक द्वारा मनमाने तरीके से गुणवत्ता को ताक पर रखकर सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. आरोप लगाया गया है कि सड़क पर पीसीसी के लिए बिछायी जा रहा ईंट भी घटिया दर्जे की है और उसे खरंजा के रूप में ना बिछा कर पट कर बिछाया जा रहा है. लोगों का आरोप है कि जिस तरह से सड़क का निर्माण किया जा रहा है उससे वह ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पायेगा.
इस आरोप को ले नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, कनीय अभियंता व नगर पार्षद रंजीत पासवान से भी शिकायत की गयी है. नगर पार्षद को छोड़कर किसी का भी जवाब संतोष प्रद नहीं मिला. वार्डवासियों का आरोप है कि संवेदक के मनमाने रवैये को ले नप के कार्यपालक पदाधिकारी व कनीय अभियंता से शिकायत की गयी पर वे इसे अनसुना कर रहे हैं. उन्होंने डीएम से सड़क की गुणवत्ता की जांच कर प्राक्कलन के अनुसार सड़क निर्माण करवाने की गुहार लगायी है.
कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी : कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं पहुंची है. अगर संवेदक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है तो इसकी जांच करायी जायेगी. किसी भी शर्त पर प्राक्कलन के विरुद्ध सड़क निर्माण का कार्य स्वीकार नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










