सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए मंत्री श्रवण कुमार
अररिया : सांसद तस्लीमउद्दीन के निधन से जिले के तमाम जनता मर्माहत हैं. उनके अंतिम दर्शन व शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने को ले अररिया नप में मुख्य पार्षद रितेश राय के आह्वान पर नप कार्यालय में मंगलवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया. इससे पहले मुख्य पार्षद श्री राय की […]
अररिया : सांसद तस्लीमउद्दीन के निधन से जिले के तमाम जनता मर्माहत हैं. उनके अंतिम दर्शन व शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने को ले अररिया नप में मुख्य पार्षद रितेश राय के आह्वान पर नप कार्यालय में मंगलवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया. इससे पहले मुख्य पार्षद श्री राय की अध्यक्षता में अररिया नप के सभी पार्षदों व नप कर्मियों द्वारा नप कार्यालय सभा परिसर में श्रद्धांजलि सभा किया. श्रद्धांजलि सभा में सांसद स्वर्गीय तस्लीमउद्दीन के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया.
इस मौके पर पार्षदों को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद श्री राय ने कहा कि सांसद के रूप में ही नहीं बल्कि एक अभिभावक के रूप मे अररिया जिला ने एक धरोहर खोया है. इसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती है. वे एक युग थे. उस युग का समापन हो गया है. उनकी अंतिम इच्छा थी कि अररिया का पिछड़ा इलाका भी रेल रूट से जुड़ जाय. आज उन इलाकों तक रेल रूट बनाने के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है. इस क्षेत्र के लोग इसके लिए सांसद को हमेशा याद रखेंगे.
मुख्य पार्षद के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बातें रखीं. श्रद्धांजलि सभा में कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार, नप पार्षद सुमित ठाकुर, नूर आलम उर्फ टिपू, अरूण मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू खान नवाब, संजय अकेला, मो मासूम रेजा, अतुल गुप्ता, विजय जैन, टिबलू दास गुप्ता, मुजाहिद आलम, अरूण यादव, मो तबारक, मो नसीम, मो मुन्ना, नीरज कुमार, भवेश सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










